भोपाल से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने रवाना किया/कितना लगेगा किराया?

 स्वर्णिम भारत NEWS भोपाल। एक अप्रैल को पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इस ट्रेन शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ-साथ लोगों के लिए रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे। वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक का सफर करीब 7.45 घंटे में पूरा करेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस ट्रेन का आपको कितना किराया देना होगा। वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल क्या है? आइए हम आपको बताते हैं कि इस ट्रेन पर सफर करने के लिए आपको कितना किराया देना होगा।

  • दिल्ली के लिए भोपाल से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने रवाना किया

वंदे भारत ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। शनिवार को यह नहीं चलेगी। ये ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हर दिन सुबह 5 बजे रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्‍ली के हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्‍ली से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और रात 10 बजकर 35 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचेगी। दिल्ली से भोपाल की दूरी 708 किमी है और इस ट्रेन को यह दूरी तय करने में कम से कम 7 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा।   वंदे भारत में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन तक का किराया दो भागों में बांटा गया है। चेयर कार का किराया 1665 रुपये है। वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर के लिए 3185 रुपये देने होंगे। किराये के साथ खाने-पीने का शुल्क भी ऐड रहेगा। वंदे भारत ट्रेन का नंबर 20172 है।

पटेल नगर में बावड़ी धंसी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ